शराब पीते जदयू प्रखंड अध्यक्ष का वीडियो वायरल, क्षेत्र में बना चर्चा का विषय, लोग कह रहे नीतीश के आदमी ही उड़ा रहे शराबबंदी की धज्जियां।

दस्तक7मीडिया, प्रशांत कुमार, कुशेश्वरस्थान।

इन दिनों शोशल मीडिया पर कुशेश्वरस्थान पूर्वी जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार राय का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो जदयू के किसी सभा कार्यक्रम का बताया जा रहा है। जहां जदयू का झंडा भी रखा हुआ है और प्रखंड अध्यक्ष के सामने कुर्सी के नीचे एक शराब की बोतल रखी है और वे शराब का लुप्त उठा रहे है।

वीडियो वायरल होने के बाद विधानसभा क्षेत्र में तरह तरह के चर्चे होने लगे है। लोग बताते है कि जब नीतीश कुमार के प्रखंड अध्यक्ष ही शराबबंदी का खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे है इससे स्पष्ट होता है की बिहार में नीतीश कुमार का शराब बंदी कितना सफल है।

मुख्यमंत्री का शराबबंदी सिर्फ गरीब लोगों के लिए बनाया गया है सत्ता में बैठे लोग शराब का खुलेआम लुप्त उठा रहे है। सरकार का यह काला कानून सिर्फ गरीब मजदूर और किसानों पर लागू होता है। इसके जगह कोई गरीब मजदूर होता तो अब तक सलाखों के पीछे होता।

इस मामले में जदयू प्रखंड अध्यक्ष श्री राय ने बताया कि मुझे वहां किसी के द्वारा बुलाया गया था, मैं पानी पी रहा था कोई पहले से वहां शराब रखे हुआ था इसकी जानकारी मुझे नहीं है।

हालांकि इस वायरल वीडियो का दस्तक 7 पुष्टि नहीं करता है।