बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025, बिरौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई,विशेष वाहन जांच अभियान में ₹1 लाख 2 हजार 500 का जुर्माना वसूला
बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025, बिरौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई,विशेष वाहन जांच अभियान में ₹1 लाख 2 हजार 500 का जुर्माना वसूला
बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025, बिरौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई,विशेष वाहन जांच अभियान में ₹1 लाख 2 हजार 500 का जुर्माना वसूला
दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 के मद्देनज़र, बिरौल अनुमंडल पुलिस अपनी सक्रियता और सख्ती लगातार बढ़ा रही है। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने के उद्देश्य से, एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के नेतृत्व में अनुमंडल क्षेत्र में विशेष वाहन जांच अभियान (Special Vehicle Checking Drive) पूरे ज़ोरों पर है।
एसडीपीओ तिवारी ने पूर्व में ही अनुमंडल के सभी थानाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए थे कि चुनाव संपन्न होने तक इस सघन जांच अभियान को निरंतर जारी रखा जाए। इस निर्देश के आलोक में, बिरौल पुलिस ने गुरुवार को विभिन्न महत्वपूर्ण चेक-पोस्टों पर जबरदस्त कार्रवाई की।
गुरुवार को चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत, बिरौल पुलिस ने लगभग 26 वाहनों की गहन जांच की, जिनमें अनियमितताएं पाई गई। इन वाहनों से कुल ₹1,02,500 (एक लाख दो हज़ार पांच सौ रुपए) की राशि बतौर ज़ुर्माना वसूल की गई है।
यह जांच अभियान मुख्य रूप से अवैध नकदी, शराब, हथियार और बिना दस्तावेज वाले वाहनों के परिवहन को रोकने पर केंद्रित है, ताकि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोका जा सके।
अभियान का अनुपालन सुनिश्चित करने में पुलिस अवर निरीक्षक शशि भूषण रजक की भूमिका सराहनीय रही। उन्होंने विभिन्न जगहों पर वाहनों का सघन जांच कर एक लाख 2 हजार पांच सौ रुपए बतौर जूर्माना वसूल कर रिकार्ड स्थापित किया।
इसके अलावा कुशेश्वरस्थान, तिलकेश्वर, घनश्यामपुर, जमालपुर, बड़गांव थानाध्यक्षों ने बीएसएफ, सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस बल के सहयोग से वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देशों का लगातार अनुपालन सुनिश्चित किया।
इस सघन जांच से यह स्पष्ट हो गया है कि बिरौल अनुमंडल पुलिस चुनाव आयोग के निर्देशों के प्रति पूरी तरह से कटिबद्ध है और किसी भी कीमत पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।