शीतला माता मंदिर प्रांगण में छठ महापर्व की तैयारियां जोरों पर, पूजा व्रतियों उत्साह
शीतला माता मंदिर प्रांगण में छठ महापर्व की तैयारियां जोरों पर, पूजा व्रतियों उत्साह
शीतला माता मंदिर प्रांगण में छठ महापर्व की तैयारियां जोरों पर, पूजा व्रतियों उत्साह
दस्तक7मिडिया ,ई.आर के जायसवाल,गुरूग्राम
शीतला माता मंदिर के प्रांगण में पाटलिपुत्र सांस्कृतिक चेतना समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी छठ पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। छठ महापर्व के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम 27 नवंबर 2025 को दोपहर 3:00 से संपूर्ण रात्रि आयोजन किया जा रहा है । इसमें जाने माने कलाकार केसरिया भक्ति चैनल के रत्नेश तिवारी, समस्तीपुर बिहार से अनुष्का साक्षी, सृष्टि श्रुति, बलिया उत्तर प्रदेश से वैष्णवी एवं अन्य कलाकार छठी मैया का गुणगान करेंगे । संगठन के महासचिव संत कुमार ने समाजसेवी ई.आर के जायसवाल से बातचीत में जानकारी देते हुए बताया कि शीतला माता मंदिर के पार्किंग ग्राउंड में कृत्रिम ब्रह्म सरोवर छठ घाट का निर्माण जोर-जोर से किया जा रहा है।
शीतला माता मंदिर के प्रांगण में आयोजित छठ पूजा वर्ती एवं छठ पूजा दर्शनार्थी भाड़ी संख्या में पहुंचते हैं, इस भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पाटलिपुत्र सांस्कृतिक चेतना समिति के कार्यकर्ता व पुलिस प्रशासन सामूहिक रूप से सभी प्रकार की व्यवस्था में जुटे हुए हैं और पूजा स्थल पर सभी तैनात रहेंगे । इस कार्य को अंतिम रूप देने के लिए समिति के संरक्षक बी एन लाल, सलाहकार संजय कुमार सिंह, अध्यक्ष श्री प्रकाश राय, महासचिव संत कुमार, कोषाध्यक्ष अजय सिंह, उपाध्यक्ष रमेश गुप्ता,व्यवस्था प्रमुख बसंत शर्मा,ओम प्रकाश सिंह, मयूर कुमार, नारद यादव उपेंद्र कुमार इत्यादि लोग छठ घाट पर पहुंचकर कार्य का निरीक्षण करते हुए अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को निष्ठापूर्वक निभाने की संकल्प लिया गया। वहीं छठ पूजा के मद्देनजर विधायक मुकेश शर्मा द्वारा पूर्ण रूप से सहयोग के कारण संगठन के सभी सदस्यों का मनोबल बढ़ा हुआ है, वहीं अनुरोध स्वरूप विधायक जी द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होने की सहमति भी व्यक्त की गई है।