चोरौत, सीतामढ़ी में दुर्गा चौक स्थित माँ काली मंदिर परिसर में चार दिवसीय माँ काली पूजा सोमवार को कलश स्थापना के साथ शुरू हुई। पंडित आचार्यों ने मध्य रात्रि में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ माँ काली की आराधना की। श्री श्री 108 माँ काली पूजा समिति के अध्यक्ष ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी चार दिवसीय पूजा विधि-विधान से की जा रही है।

आयोजन समिति के सचिव ने जानकारी दी कि माँ काली की पूजा के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है, जिससे आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। पूजा के तीसरे दिन शाम तक भक्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

छोटे बच्चे स्प्रिंग झूले और नाव झूले का आनंद ले रहे थे, वहीं महिलाएं भी जमकर खरीदारी करती दिखीं। यह आयोजन स्थानीय समुदाय के लिए एक बड़ा उत्सव बन गया है।

दूसरी ओर, चोरौत पूर्वी पंचायत के कोकन गांव में भी कलश स्थापना के साथ चार दिवसीय माँ काली की पूजा अर्चना शुरू हो गई है। गुरुवार को पूजा के तीसरे दिन विभिन्न पूजा परिसरों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। भीड़ को देखते हुए पूजा समिति के सदस्य और स्थानीय पुलिस प्रशासन भी लगातार गश्त करते देखे गए।