भरवाड़ा में हाईवा और मोटरसाइकिल की टक्कर में युवक घायल , डीएमसीएच रेफर
भरवाड़ा में हाईवा और मोटरसाइकिल की टक्कर में युवक घायल , डीएमसीएच रेफर
भरवाड़ा में हाईवा और मोटरसाइकिल की टक्कर में युवक घायल , डीएमसीएच रेफर
दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा /
स्थानीय थाना क्षेत्र के नगर पंचायत भरवाड़ा में पीएनबी बैंक के निकट गुरुवार को हाईवा और बाइक की टक्कर में निस्ता निवासी राकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार राकेश कुमार अपनी मोटरसाइकिल से सिंहवाड़ा की ओर जा रहे थे। वही सिंहवाड़ा की और से आ रहे हाईवा ट्रक से टक्कर हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल राकेश कुमार को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सिंहवाड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार पासवान ने उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया
परिजनों में बताया कि राकेश छठ पूजा के लिए एक दिन पहले ही प्रदेश से गांव आया था। थाना अध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया हाईवा ट्रक को जब्त कर लिया है।