दरभंगा पुलिस की कार्रवाई : अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, कई अभियुक्त गिरफ्तार
दरभंगा पुलिस की कार्रवाई : अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, कई अभियुक्त गिरफ्तार
दरभंगा पुलिस की कार्रवाई : अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, कई अभियुक्त गिरफ्तार
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
अवैध शराब निर्माण, भंडारण, सेवन और परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु दरभंगा पुलिस पूरी तरह तत्पर है। इसी क्रम में आज दरभंगा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में थाना पुलिस बल एवं CAPF के द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया गया।
इस अभियान के दौरान कमतौल थाना क्षेत्र से 30 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की गई तथा 800 लीटर गुड़की को विनष्ट किया गया। वहीं सकतपुर थाना क्षेत्र से 30 लीटर और सिमरी थाना क्षेत्र से 25 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
इसी क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर विधि-व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने भालपट्टी थाना अंतर्गत अदलपुर स्थित SST चेक पोस्ट का निरीक्षण किया और प्रतिनियुक्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को वाहन जांच एवं रजिस्टर संधारण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके अलावा दरभंगा पुलिस ने आज तीन अलग-अलग मामलों में अभियुक्तों को गिरफ्तार किया —
बहेड़ा थाना कांड संख्या 108/25 के प्राथमिक अभियुक्त अरबाद खान पिता जहांगीर खान ग्राम बसुहाम थाना बहेरा से गिरफ्तार।
जमालपुर थाना कांड संख्या 51/25 के प्राथमिक अभियुक्त मंजय पंडित पिता आनंद पंडित तथा ममता देवी पत्नी सुरेन पासवान (दोनों साकिन वर्दीपुर) गिरफ्तार।
कुशेश्वरस्थान थाना कांड संख्या 106/25 के प्राथमिक अभियुक्त शमीम नदाफ पिता जलील नदाफ, साकिन खैरा मनोरबा थाना बिथान जिला समस्तीपुर को भी गिरफ्तार किया गया।