सिंहवाड़ा के लालपुर में सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा भतीजा की दर्दनाक मौत

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

अतरबेल बिशनपुर पथ पर गैस एजेंसी के निकट अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार चाचा और भतीजा की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिंहवाड़ा नगर पंचायत के लालपुर परती टोला निवासी शोभित यादव (65) हरदेव यादव के पुत्र श्रवण कुमार (24) के रूप में हुई है। बताया गया है कि बाइक सवार चाचा भतीजा समस्तीपुर कल्याणपुर थाना के जनार्धनपुर से बुधवार की शाम वापस घर लौट रहा था। इस सिमरी थाना क्षेत्र स्थित गैस एजेंसी के निकट विपरीत दिशा से आरहे अज्ञात वाहन से बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गई। बाइक पर सवार दोनो चाचा भतीजा उछाल कर सड़क किनारे पानी भरे खेत में जा गिरे। स्थानीय लोगों एवं राहगीरों ने जख्मी बाइक सवार को सिंहवाड़ा अस्पताल पहुंचाया। जहां भतीजा श्रवण कुमार को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि शोभित यादव की गंभीर हालत में डीएमसीएच रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गुरुवार की दोपहर पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव पहुंचते ही परती टोला में कोहराम मच गया। स्थानीय संजीत यादव ने बताया कि श्रवण कुमार और उसके चाचा शोभित यादव मवेशी खरीद बिक्री का कारोबार करते थे। बुधवार को दोनो समस्तीपुर मवेशी लाने गया था। जहां से वापस लौटने के क्रम में दुखद हादसा हो गया। श्रवण की पत्नी रिंकू देवी पति के मौत की खबर से बदहवास होकर रो रही थी। गोद में तीन माह की पुत्री सोनाली मां को रोता देख बिलख रही थी। स्वजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो था। उधर शोभित यादव की पत्नी रामकली देवी पति के शव से लिपटकर बदहवास थी। पड़ोस की महिलाएं शोकाकुल परिवार सांत्वना देकर ढांढ़स बंधा रही थी।