लहेरियासराय पुलिस की कार्रवाई: चोरी की बाइक बरामद, मोटरसाइकिल चोर समेत चार अभियुक्त गिरफ्तार
लहेरियासराय पुलिस की कार्रवाई: चोरी की बाइक बरामद, मोटरसाइकिल चोर समेत चार अभियुक्त गिरफ्तार
लहेरियासराय पुलिस की कार्रवाई: चोरी की बाइक बरामद, मोटरसाइकिल चोर समेत चार अभियुक्त गिरफ्तार
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
दरभंगा पुलिस ने लहेरियासराय थाना क्षेत्र में दर्ज चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। इस संबंध में पुलिस ने अभियुक्त राजा कुमार, पिता परीक्षण यादव, साकिन – ब्रदयपुर थाना कलुआही जिला मधुबनी को गिरफ्तार किया है।
इसके अलावा, माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत गिरफ्तारी वारंट (NBW) के आधार पर तीन अन्य अभियुक्तों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें शामिल हैं —
1. अमन कुमार, पिता जगदीश साह, साकिन गायत्री मंदिर वार्ड नंबर 39 (कांड संख्या 246/19)
2. अंशु कुमार मंडल, पिता विनोद मंडल झा, साकिन अल्लपट्टी (कांड संख्या 637/25)
3. पवन महतो, पिता स्व. जगदीश महतो, साकिन गंगासराय
दरभंगा पुलिस की इस कार्रवाई से थाना क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ जारी है।