छठ महापर्व को लेकर जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न घाटों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व सुविधा को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
छठ महापर्व को लेकर जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न घाटों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व सुविधा को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
छठ महापर्व को लेकर जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न घाटों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व सुविधा को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिलाधिकारी कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ रेड्डी जला रेड्डी ने आज दरभंगा नगर क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्रतियों की सुरक्षा व सुविधा के दृष्टिकोण से अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के क्रम में नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता, सदर एसडीओ, सदर एसडीपीओ, नगर प्रबंधक, सहायक नगर अभियंता व नगर निगम के कनीय अभियंता आदि पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
कन्हैया मिश्र पोखर की साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक पाई गई। जिलाधिकारी ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से तालाब में बैरिकेडिंग कराने, डूबने वाले स्थलों पर लाल झंडा लगाने तथा प्रकाश व्यवस्था व नावों की पर्याप्त संख्या सुनिश्चित करने का निर्देश नगर आयुक्त को दिया।
मिर्जा खां तालाब में चल रही सफाई एवं समतलीकरण कार्य की समीक्षा के दौरान नगर आयुक्त ने बताया कि कार्य समय पर पूरा कर लिया जाएगा। जिलाधिकारी ने महिला व्रतियों के लिए चेंजिंग रूम बनाने का भी निर्देश दिया।
जिला स्कूल तालाब के निरीक्षण में डीएम ने साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा चूना-ब्लिचिंग के छिड़काव के निर्देश दिए।
किलाघाट नदी घाट की खतरनाक स्थिति देखते हुए जिलाधिकारी ने इस घाट की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग एवं बैनर-फ्लैक्स लगाकर लोगों को सचेत करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अत्यधिक पानी भरने के कारण इस घाट पर छठ करना खतरनाक है।
डीएम ने अन्य नदी घाटों पर भी पानी की गहराई मापने, लाल झंडा लगाने तथा भीड़ नियंत्रण के लिए आवश्यक प्रबंध करने का आदेश सदर अनुमंडल पदाधिकारी व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को दिया।
दिघी पोखर और गंगासागर तालाब के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नगर निगम अधिकारियों को घाटों पर सुरक्षा, स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने मार्ग में टूटे कल्वर्ट को दुरुस्त करने और जर्जर बिजली तारों को तत्काल सुधारने का आदेश नगर विद्युत आपूर्त्ति प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को दिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सभी संबंधित विभाग समय से पहले सभी तैयारियां पूरी करें ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और पर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।