केवटी विधानसभा क्षेत्र में सामान्य प्रेक्षक मोहम्मद तैयब ने किया चुनावी व्यवस्थाओं का निरीक्षण

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र केवटी विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक श्री मोहम्मद तैयब ने आज निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा एवं विभिन्न स्थलों का भौतिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम (बाजार समिति) सहित कई मतदान केंद्रों — मध्य विद्यालय सिमरी (उत्तरी भाग) बूथ संख्या 14, मध्य विद्यालय सिमरी (पश्चिमी भाग) बूथ संख्या 15, मध्य विद्यालय सिमरी (पूर्वी भाग) बूथ संख्या 16, मध्य विद्यालय सिमरी (नया भवन) बूथ संख्या 17, +2 बासुदेव मिश्र उच्च विद्यालय सिमरी (दक्षिणी भाग) बूथ संख्या 18, उत्तरी भाग बूथ संख्या 19 एवं मध्य भाग बूथ संख्या 20 का निरीक्षण किया।

इसके साथ ही उन्होंने एसएसटी बिठौली चेक पोस्ट का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान प्रेक्षक ने चुनावी व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंध, ईवीएम की स्थिति तथा रिकॉर्ड संधारण की विस्तृत समीक्षा की।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने तथा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के निर्देश दिए।