बिहार और क्षेत्र के विकास के लिए एनडीए प्रत्याशी को जिताने की अपील , चिराग पासवान
दस्तक 7मीडिया ,दीपक कुमार, गायघाट
बोचहा खेल मैदान में आयोजित जनसभा में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने एनडीए समर्थित प्रत्याशी बेबी कुमारी के समर्थन में लोगों से सहयोग की अपील की।
हेलीकॉप्टर से पहुंचे चिराग पासवान का क्षेत्रवासियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्हें देखने और सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग मैदान में जुटे। जनसभा में उत्साहित भीड़ ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और एनडीए के समर्थन में नारे लगाए।

