प्रेक्षक ने प्रशिक्षण केंद्र का किये निरीक्षण,कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर पदाधिकारी के साथ की बैठक

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल एवं निष्पक्ष संचालन के लिए आज कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक श्री अविनाश कंडीबा ढाकने (आई.ए.एस.) द्वारा प्लस टू शफी मुस्लिम हाई स्कूल,कुशेश्वरस्थान में चल रहे मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सामान्य प्रेक्षक श्री ढाकने ने प्रशिक्षण व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की तथा उपस्थित सभी मतदान कर्मियों को निर्वाचन कार्य से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कर्मियों से अपील की कि वे निष्पक्षता,पारदर्शिता एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।
इसके उपरांत उन्होंने कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र के सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक किए तथा उन्हें अपने-अपने क्षेत्र में निर्वाचन कार्य की तैयारियों को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर निर्वाची पदाधिकारी,कुशेश्वरस्थान श्री शशांक राज सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।