हाजीपुर /एक संवाददाता

वैशाली जिले की पुलिस ने लालगंज स्थित हुई एक्सिस बैंक लूट कांड का खुलासा कर दिया हैं। मोतिहारी ओर मुज्जफरपुर जिला के अपरधियों ने बेंक से पैसे लूटकर घटना को अंजाम दिया था। बेंक से 98 लाख रुपये की लूट हुई थी इसमें 14 लाख 42 हजार रुपए बरामद हुये हैं ।6 अपराधी भी गिरफ्तार किये गये हैं। लूट के पैसा से खरीदा गया सोना का चेन भी बरामद हुआ हैं ,जिसकी कीमत 75 हजार के करीब है। लूट में प्रयोग किया गया अपाची वाइक भी बरामद हुई हैं । इन लुटेरो के पास से 4 मोवाइल भी जब्त किये गये हैं ।पुलिस पकड़े गये शातिरों से पूछताछ कर रही हैं , शेष की गिरफ्तारी के लिये पुलिस लगातार छापेमारी कर रही हैं।यहां बता दें कि एक अगस्त को अज्ञात लुटेरों ने बेंक लूटकर घटना को अंजाम दिया था।

वैशाली एसपी श्री रविरंजन कुमार ने मीडिया को बताया कि, बैंक लूट कांड का सफल उद्भेदन कर लिया गया है।इस घटना को अंजाम देने के लिये 8 से10 की संख्या में अपराधी आये हुये थे, बैंक के अंदर चार अपराधी प्रवेश कर घटना को अंजाम दिया था। जिसमे 3 की गिरफ्तारी कर ली गई है,शेष की गिरफ्तारी ओर राशि की बरामदगी के लिये छापेमारी चल रही है।
वैशाली एसपी ने बताया कि बैंक लूट कांड के सफल उद्भेदन हेतु सदर डीएसपी ओम प्रकाश के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया था।साथ ही डीआईयू टीम को लगाया गया था। लगातार छापेमारी की जा रही थी। शेष बचे अपराधी की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी चल रही है सभी अपराधकर्मी जल्द पकड़े जायेंगे।