मध्य विद्यालय डुमरी का तीन कमरे का जर्जर भवन ढह गया

बिरौल।

प्रखंड के मध्य विद्यालय डुमरी का पुराना जर्जर भवन अचानक ढह गया।जिसमें किसी प्रकार की कोई मानवीय क्षति नहीं हुई है।रक्षाबंधन के दिन जब शिक्षक विद्यालय पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मध्य विद्यालय डुमरी के तीनों छतिग्रस्त भवन ढह गए हैं।प्रभारी प्रधानाध्यापक केशव चौधरी ने उक्त घटना की जानकारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कृष्ण कुमार यादव को दिया। जिन्होंने इसे संज्ञान में लेते हुए अविलंब आगे की कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।विदित हो कि मध्य विद्यालय डुमरी में कुल 950 छात्र -छात्राएं नामांकित हैं।विद्यालय के पास अब केवल पांच कमरे हैं ऐसे में उचित पठन पाठन
कैसे होगी यह विभाग को सोचने की जरूरत है। वहीं उसी बिल्डिंग में उच्च माध्यमिक विद्यालय डुमरी की भी पढ़ाई होती है।जिसमें कुल 526 बच्चे नामांकित हैं।एक तरफ जहां सरकार शिक्षण व्यवस्था में सुधार की बात करती है तो वहीं दूसरी तरफ संसाधन के अभाव में विद्यालय में शिक्षक-शिक्षिकाएं कहां बच्चों को पढ़ाएंगे यह एक बड़ी समस्या है।