ब्रेकिंग न्यूज: दरभंगा के गौड़ा बौराम विधानसभा आम चुनाव में राजद उम्मीदवार को ‘लालटेन’ प्रतीक आवंटित।
ब्रेकिंग न्यूज: दरभंगा के गौड़ा बौराम विधानसभा आम चुनाव में राजद उम्मीदवार को ‘लालटेन’ प्रतीक आवंटित।
ब्रेकिंग न्यूज: दरभंगा के गौड़ा बौराम विधानसभा आम चुनाव में राजद उम्मीदवार को ‘लालटेन’ प्रतीक आवंटित,
दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
गौड़ा बौराम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में होने वाले आम चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रत्याशी अफ़ज़ल अली ख़ान को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है। निर्वाची पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, बिराैल श्रीमती मयंक सिंह के कार्यालय द्वारा जारी पत्रांक 478 के अनुसार, राजद उम्मीदवार अफ़ज़ल अली ख़ान को ‘लालटेन’ चुनाव प्रतीक आवंटित किया गया है।
यह आवंटन 79-गौड़ाबौराम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए किया गया है। ‘लालटेन’ राजद का पारंपरिक और प्रमुख चुनाव चिन्ह है, जिसका आवंटन चुनावी मैदान में पार्टी के प्रचार अभियान को गति देगा।
इस आशय का पत्र निर्वाची पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, बिराैल द्वारा जारी किया गया है। निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय परिसर में उपस्थित वरीय अधिवक्ता रामविलास यादव ने पुष्टि करते हुए बताया कि, “अफ़ज़ल अली ख़ान गौड़ा बौराम विधानसभा क्षेत्र में महागठबंधन से आरजेडी के अधिकृत उम्मीदवार हैं। मौके पर अधिवक्ता संजय राम, अधिवक्ता वैद्यनाथ चौपाल, अधिवक्ता संजय कुमार यादव के अलावा अतहर अली खान मौजूद थे।
लोगों का कहना है कि गौड़ाबौराम सीट पर अब मुकाबला और भी रोचक होने की संभावना है।