छठ महापर्व को लेकर दरभंगा डीएम और एसएसपी ने किया घाटों का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के दिए निर्देश

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
आस्था के महापर्व छठ को लेकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दरभंगा जिलाधिकारी कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी ने नगर क्षेत्र के प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान केम टैंक पोखर, किलाघाट तालाब, मिर्जा खां तालाब, जिला स्कूल परिसर स्थित तालाब, हराही पोखर, दिग्घी पोखर एवं गंगासागर पोखर जैसे प्रमुख घाटों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि सभी घाटों पर समय रहते साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, खतरनाक घाटों की बैरिकेडिंग तथा खतरे के संकेतस्वरूप लाल झंडे लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त राकेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार, एसडीपीओ सहित संबंधित विभागों के अन्य वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
जिला प्रशासन ने कहा है कि छठ पर्व के सफल आयोजन के लिए सभी विभागों को अलर्ट किया गया है और श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा एवं सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।