ईवीएम का पूरक प्रथम रेंडमाइजेशन संपन्न , राजनीतिक दलों की मौजूदगी में पूरी पारदर्शिता के साथ हुई प्रक्रिया

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल और निष्पक्ष आयोजन के उद्देश्य से बुधवार को एनआईसी, दरभंगा में ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) का पूरक प्रथम रेंडमाइजेशन जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी  कौशल कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

इस प्रक्रिया के दौरान कुल 175 कंट्रोल यूनिट (CU) एवं 608 बैलट यूनिट (BU) का रेंडमाइजेशन किया गया। पूरी प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप और पूर्ण पारदर्शिता के साथ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में की गई।

जिला प्रशासन ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक  जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी, सहायक समाहर्ता  के. परीक्षित, विशेष कार्य पदाधिकारी  राजेश कुमार, उप निदेशक जनसंपर्क  सत्येंद्र प्रसाद, उप निर्वाचन पदाधिकारी  सुरेश कुमार, तथा जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी  आशुतोष कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि  जवाहर लाल शर्मा,  दीपेश कुमार राम,  सत्यनारायण पासवान, श्री राजीव कुशवाहा,  बसंत कुमार झा एवं  मुकुंद चौधरी आदि ने रेंडमाइजेशन प्रक्रिया में भाग लिया और इसे पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बताया।