विधानसभा चुनाव को लेकर मतदानकर्मियों का द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आंशिक रूप से संशोधित — 23 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक चलेगा प्रशिक्षण सत्र

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

 भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के आदेशानुसार बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के प्रथम चरण में दरभंगा जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में 6 नवंबर को मतदान एवं 14 नवंबर को मतगणना निर्धारित की गई है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार के निर्देश पर शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रतिनियुक्त मतदान पदाधिकारियों को ईवीएम संचालन एवं निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित द्वितीय प्रशिक्षण देने हेतु जारी कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है।

नए कार्यक्रम के अनुसार, 23 अक्टूबर को एम.एल. एकेडमी लहेरियासराय में जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों की महिला मतदान पदाधिकारियों (पीओ, पी-1, पी-2, पी-3) एवं 83-दरभंगा विधानसभा क्षेत्र के 195 मतदानकर्मियों को प्रथम पाली में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी केंद्र पर द्वितीय पाली में भी इसी विधानसभा क्षेत्र के मतदानकर्मियों को प्रशिक्षण प्राप्त होगा।

साथ ही, प्लस टू जिला स्कूल लहेरियासराय में 85-बहादुरपुर तथा शफी मुस्लिम हाई स्कूल लहेरियासराय में 78-कुशेश्वरस्थान विधानसभा के मतदानकर्मियों को दो पालियों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

24 अक्टूबर को एम.एल. एकेडमी में 86-केवटी, प्लस टू जिला स्कूल में 80-बेनीपुर, और शफी मुस्लिम हाई स्कूल में 79-गौड़ाबौराम विधानसभा के मतदानकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
25 अक्टूबर को एम.एल. एकेडमी में 81-अलीनगर, प्लस टू जिला स्कूल में 82-दरभंगा ग्रामीण तथा शफी मुस्लिम हाई स्कूल में 84-हायाघाट विधानसभा के मतदानकर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
26 अक्टूबर को एम.एल. एकेडमी में 87-जाले विधानसभा के मतदानकर्मी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

प्रत्येक दिन प्रशिक्षण दो पालियों में होगा — प्रथम पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक।

इसके अतिरिक्त, 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक प्रेक्षागृह लहेरियासराय में जोनल मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।

जिलाधिकारी  कौशल कुमार ने बताया कि प्रतिनियुक्त मतदानकर्मियों को तृतीय प्रशिक्षण उनके तृतीय नियुक्ति पत्र में अंकित स्थल पर दिया जाएगा।