जाले विधानसभा क्षेत्र की प्रेक्षक रूही खान ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, दी कई आवश्यक निर्देश ॥
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा
87-जाले विधानसभा क्षेत्र की प्रेक्षक रूही खान ने आज क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया, जिनमें पाँच संवेदनशील (वेद्य) केंद्र शामिल थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी बूथों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की।
प्रेक्षक ने निर्देश दिया कि प्रत्येक बूथ पर सूचना पट (Notice Board) मुख्य द्वार पर स्पष्ट रूप से लगाया जाए और दीवार लेखन (Wall Writing) का कार्य तुरंत पूरा किया जाए। उन्होंने सभी बीएलओ को 24 अक्टूबर तक मतदाता पर्ची वितरण पूर्ण करने का निर्देश दिया, ताकि 25 अक्टूबर तक प्रत्येक मतदाता को पर्ची मिल सके।
जिन बीएलओ की प्रशिक्षण तिथि तय है, उनके स्थान पर सहायक बीएलओ या अन्य कर्मियों से पर्ची वितरण कराने का निर्देश भी दिया गया।
निरीक्षण के दौरान कुछ बूथों पर रैंप निर्माण कार्य ठीक नहीं पाया गया, जिस पर तत्काल सुधार का निर्देश दिया गया।
प्रेक्षक ने सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएँ सुनिश्चित करने पर जोर दिया। जिन विद्यालयों में रसोईया नहीं हैं, उन्हें टैग करने के लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया।
इस दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि मतदान से तीन दिन पूर्व सभी बूथों पर व्हीलचेयर की व्यवस्था कर दी जाएगी।