दरभंगा में मतदाता जागरूकता की धूम, 80% मतदान का लक्ष्य लेकर निकली रैली 

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर दरभंगा जिला प्रशासन ने मतदाता जागरूकता अभियान में पूरी ताकत झोंक दी है।

“दरभंगा मतदान करेगा — बिहार में अब्बल बनेगा” इस नारे के साथ जिलेभर में मतदाता जागरूकता की धूम मची हुई है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में आज आईसीडीएस विभाग द्वारा जिले के सभी प्रखंड कार्यालयों में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान लोगों को लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करने का संकल्प भी दिलाया गया।

प्रशासन ने जिले में 80% मतदान का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए सभी मतदाताओं से सक्रिय सहयोग की अपील की गई है ताकि दरभंगा राज्य में सबसे अधिक मतदान वाला जिला बन सके।

मनिगाछी प्रखंड में सीडीपीओ के नेतृत्व में आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं और स्थानीय लोगों की भागीदारी से कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। नारे, पोस्टर और जनसंदेशों के माध्यम से लोगों को 100% मतदान के लिए प्रेरित किया गया।

जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि हर मतदाता लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भूमिका निभाए और दरभंगा मतदान के क्षेत्र में “अब्बल जिला” बनकर मिसाल कायम करे।