प्रेक्षक सी.एन. लॉन्गफाई ने नदी पार कर किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण, मतदाताओं को किया निर्भीक होकर मतदान के लिए प्रेरित

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र 79-गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र के भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक श्री सी. एन. लॉन्गफाई ने आज किरतपुर प्रखंड के सुदूरवर्ती मतदान केन्द्रों का भौतिक निरीक्षण किया।
प्रेक्षक महोदय ने नदी पार स्थित मतदान केन्द्र संख्या 276 का स्वयं नदी पार कर निरीक्षण किया और वहां की भौगोलिक व प्रशासनिक स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि मतदान केन्द्र तक पहुँचने का मार्ग शीघ्रता से दुरुस्त किया जाए ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
निरीक्षण के क्रम में प्रेक्षक महोदय ने भनरेबल स्थित बुथ संख्या 266 (उत्क्रमित मध्य विद्यालय नीमा) पर स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने लोगों से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की और आश्वासन दिया कि निर्वाचन आयोग निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करेगा।
इसके साथ ही, उन्होंने बुथ संख्या 257, 258, 266 एवं 276 का भी गहन निरीक्षण किया।
प्रेक्षक ने जमालपुर थाना चौक पर स्थापित एसएसटी (Static Surveillance Team) की तैयारियों की भी समीक्षा की और थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि वहां उचित बैरिकेडिंग की व्यवस्था हो तथा 24 घंटे निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।