बाइक चोरी का पर्दाफाश,पुलिस ने पाली से तीन और घनश्यामपुर से एक आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

दस्तक7मिडिया, गौड़ा बौराम, दरभंगा।

घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में 18 अक्टूबर को हुई बहुचर्चित बाइक चोरी की घटना का घनश्यामपुर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस कांड में शामिल तीन शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।पुलिस के अनुसार, बाइक चोरी की यह वारदात बूढ़ेव इनायतपुर पंचायत के बूढ़ेव गांव निवासी मो. राजा के घर के पास हुई थी। चोरी की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। थानाध्यक्ष आलोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम में शामिल पुअनि सोनी कुमार, अशोक कुमार, सतीश यादव पुअनि प्रशांत कुमार और एएसआई रजनीश कुमार सिंह ने सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त तस्वीरों को आधार बनाकर अपनी जांच शुरू की। फुटेज में चोरों के चेहरे और उनकी गतिविधियां साफ दिख रही थीं, जिसने पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में निर्णायक मदद की।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गहन छानबीन करते हुए पुलिस टीम ने पाली गांव से तीन और घनश्यामपुर गांव से एक आरोपी को धर दबोचा। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए बाइक चोरों की पहचान मो. गुलराज,गांव पाली,मो. जुनेद मो. बरकतुल्ला उर्फ राजा गांव पाली और राहुल सिंह गांव घनश्यामपुर के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार किए जाने के बाद पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने बाइक चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए घनश्यामपुर के थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पीड़ित मो. राजा ने बाइक चोरी को लेकर घनश्यामपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने जोर देकर कहा कि पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट चेतावनी दी कि “अपराधी किसी भी हाल में बक्से नहीं जाएंगे।”
तीनों आरोपियों को गहन पूछताछ के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस इस गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों और चोरी की गई बाइक की बरामदगी के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में बाइक चोर गिरोहों पर लगाम लगने की उम्मीद जगी है और लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।