दरभंगा पुलिस के विभिन्न थानों की कार्रवाई : 900 लीटर गुड़की नष्ट, पुराने मामलों के वांछित अभियुक्त को लहेरियासराय पुलिस ने किया गया गिरफ्तार।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

दरभंगा पुलिस ने आज जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब निर्माण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की। APM थाना क्षेत्र के ग्राम मिश्रपट्टी से करीब 600 लीटर गुड़की, वाजितपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पासवान टोल से 300 लीटर गुड़की बरामद कर विनष्ट किया गया। वहीं, कमतौल थाना पुलिस एवं CAPF बल की संयुक्त कार्रवाई में भी अवैध चुलाई शराब के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया गया और अर्धनिर्मित शराब (गुड़की) को नष्ट किया गया।

इसके अलावा, लहेरियासराय थाना एवं CAPF की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए लहेरियासराय थाना कांड संख्या 393/20 एवं 346/18 (आर्म्स एक्ट) के दोनों मामलों में वांछित अभियुक्त अभिषेक कुमार झा, पिता रतन कुमार झा, निवासी बलभद्रपुर थाना-लहेरियासराय को गिरफ्तार किया।