ग्रामीण पुलिस अधीक्षक दरभंगा ने नेहरा और मनीगाछी थाना में की बैठक, लंबित मामलों की समीक्षा के साथ चुनाव व छठ पर्व को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक दरभंगा द्वारा आज नेहरा थाना एवं मनीगाछी थाना में थानाध्यक्षों और अनुसंधानकर्ताओं के साथ बैठक की गई। बैठक में लंबित कांडों की समीक्षा की गई तथा उनके त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
साथ ही आगामी बिहार विधानसभा चुनाव-2025 एवं छठ पर्व को शांतिपूर्ण व व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए भी कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई।
बैठक में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि—
• विधानसभा चुनाव को देखते हुए अनुज्ञप्ति प्राप्त शस्त्रों का भौतिक सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाए।
• सत्यापन उपरांत अनुज्ञप्ति प्राप्त शस्त्रों को जमा कराने हेतु संबंधितों को निर्देशित किया जाए।
• CAPF के साथ समन्वय स्थापित कर नियमित रूप से फ्लैग मार्च एवं एरिया डोमिनेशन किया जाए, ताकि शांति और सुरक्षा बनी रहे।
• संवेदनशील इलाकों में स्थित बूथों का निरीक्षण कर आवश्यक एरिया डोमिनेशन सुनिश्चित किया जाए।
• छठ पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती जाए तथा सभी थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की जाए।
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कानून-व्यवस्था एवं जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, और सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर समय पर कार्रवाई सुनिश्चित करें।