सिमरी में बाइक पिकअप भान की आमने – सामने की टक्कर में दो युवक की दर्दनाक मौत

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

सिमरी थाना क्षेत्र के अतरबेल विशनपुर पथ पर अरई नया टोला के निकट बुधवार की दोपहर बाइक व पिकअप भान की आमने सामने की हुई टक्कर मे बाइक सवार दो युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी।घटना की जानकारी मिलते की मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है और पिकअप भान के मालिक रणधीर कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

दुर्घटना में मृतक की पहचान बस्तवाड़ा माधोपुर पंचायत के लक्ष्मीपुर टोला निवासी मनोज ठाकुर के (25 ) वर्षीय पुत्र सुमन कुमार ठाकुर वही दूसरा रविन्द्र ठाकुर के ( 26) वर्षीय पुत्र आशीष कुमार ठाकुर के रूप मे की गई है बताया जाता है कि दोनों युवक बिरदीपुर पेट्रोल लाने के लिए गया था वापसी में तेज रफ्तार से आ रही पिकअप भान से टक्कर हो गई। घटना का अंदाजा इस बात से लगाया जाता है कि टक्कर में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना मी जानकारी मिलते ही गांव में मातम छा गया मृतक के परिजनों ने बताया की आशीष छठ पूजा मनाने और अपने बीमार पिता को देखने के लिए कुछ दिन पहले ही घर आया था।