किसी के बहकावे में नहीं आएं…’, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने गायघाट से जदयू प्रत्याशी कोमल सिंह के लिए मांगा वोट; मतदाताओं को किया आगाह
किसी के बहकावे में नहीं आएं…’, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने गायघाट से जदयू प्रत्याशी कोमल सिंह के लिए मांगा वोट; मतदाताओं को किया आगाह
किसी के बहकावे में नहीं आएं…’, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने गायघाट से जदयू प्रत्याशी कोमल सिंह के लिए मांगा वोट; मतदाताओं को किया आगाह
दीपक कुमार। गायघाट
गायघाट से जदयू प्रत्याशी कोमल सिंह के लिए केंदीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने बुधवार को वोट मांगा। उन्होंने कटरा प्रखंड अंतर्गत कई गांव में आयोजित जनसभा में वोटरों को आगाह करते हुए कहा कि किसी के बहकावे में नहीं आएं। कोमल सिंह के पक्ष में मतदान करें। सभा में उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के किए कार्यों की चर्चा की।
महिला उत्थान, शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए कार्यों की चर्चा की ।आयोजित जनसभा में उन्होंने वोटरों को आगाह किया कि किसी के बहकावे में नहीं आएं।उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहले न यहां सड़कें थीं न बिजली। आज देखिए, हर गांव में सड़क और बिजली है। महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया। पंचायत चुनाव में भी उनको अधिकार दिया। पुलिस में काफी संख्या में महिलाओं की भर्ती की।
महिलाओं के उत्थान के कई काम किए। इंटर पास को 25 और स्नातक पास बालिकाओं को 50 हजार देने की व्यवस्था की। इससे लड़कियों में पढ़ने के प्रति जागृति बढी है। शिक्षा से प्रजनन दर चार से घट कर दो प्रतिशत पर आ गया है।
दरभंगा जिला बल में ड्यूटी से नदारद रहीं आठ महिला सिपाहियों पर गिरी गाज , सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का आदेश जारी, दरभंगा के वर्तमान एवं मुंगेर के तत्कालीन एसपी जगुनाथ रेडडी जला रेडडी ने मुंगेर जिला में 32प्रशिक्षु दारोगा को एक ही दिन किया था सस्पेंड ,ड्यूटी पर तैनात रहें वरना आप पर भी हो सकती हे कारवाई।
सिमरी में बाइक पिकअप भान की आमने सामने की टक्कर में दो युवक की दर्दनाक मौत