दरभंगा जिला बल में ड्यूटी से नदारद रहीं आठ महिला सिपाहियों पर गिरी गाज , सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का आदेश जारी, दरभंगा के वर्तमान एवं मुंगेर के तत्कालीन एसपी जगुनाथ रेडडी जला रेडडी ने मुंगेर जिला में 32प्रशिक्षु दारोगा को एक ही दिन किया था सस्पेंड ,ड्यूटी पर तैनात रहें वरना आप पर भी हो सकती हे कारवाई।
दरभंगा जिला बल में ड्यूटी से नदारद रहीं आठ महिला सिपाहियों पर गिरी गाज , सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का आदेश जारी, दरभंगा के वर्तमान एवं मुंगेर के तत्कालीन एसपी जगुनाथ रेडडी जला रेडडी ने मुंगेर जिला में 32प्रशिक्षु दारोगा को एक ही दिन किया था सस्पेंड ,ड्यूटी पर तैनात रहें वरना आप पर भी हो सकती हे कारवाई।
दरभंगा जिला बल में ड्यूटी से नदारद रहीं आठ महिला सिपाहियों पर गिरी गाज , सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का आदेश जारी,
दरभंगा के वर्तमान एवं मुंगेर के तत्कालीन एसपी जगुनाथ रेडडी जला रेडडी ने मुंगेर जिला में 32प्रशिक्षु दारोगा को एक ही दिन किया था सस्पेंड ,ड्यूटी पर तैनात रहें वरना आप पर भी हो सकती हे कारवाई।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेडडी जला रेडडी अपने ड्यूटी के प्रति इतने जवाबदेह हे कि उनके सोने से लेकर सुबह उठने तक यह पता नहीं चलता कि वें कब सोये हे और कितनी जल्दी उठ गये।समय पर ऑफीस आना ,जनता की फरियाद सुनना ,फिर तुरंत किसी थाने का औचक निरीक्षण कर वापस आना ,देर रात सड़कों पर वाहन चेकिंग की समीक्षा आदि सारे काम ऐसे कर जाते हे कि पता नहीं चलता कि कब कहाँ मिलेंगे ,ऐसे में कोई सिपाही /पदाधिकारी लापरवाही बरतें तों वे कैसे बर्दाश्त कर सकते हे और ऐसे ही लापरवाह आठ सिपाहियों को उन्होंने निलंबित कर विभागीय कारवाई का आदेश दे दिया जो सिपाही ड्यूटी करने के बजाय ड्यूटी से गायब थी मतलब दीपावली जैसे पर्व में ड्यूटी स्थल से गायब हो गई ॥
एसएसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दीपावली, काली पूजा एवं छठ पर्व को लेकर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न थानों में महिला सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसके तहत दरभंगा विश्वविद्यालय थाना में विविसपु 13 (दरभंगा) की महिला सिपाही क्रमांक – 2023 कंचन कुमारी, 2024 सुष्मिता कुमारी, 1388 संगीता कुमारी, 2030 बाबुल कुमारी को, विविसपु थाना में क्रमांक – 2363 श्वेता, 2361 कोमल कुमारी, 1971 नीतू कुमारी को तथा बहादुरपुर थाना में क्रमांक 1641 ममता कुमारी को ड्यूटी पर प्रतिनियुक्त किया गया था।
लेकिन जांच के दौरान संबंधित थानाध्यक्षों द्वारा की गई औचक जांच में ये सभी महिला सिपाही अपने-अपने ड्यूटी स्थल से अनुपस्थित पाई गईं। इस गंभीर लापरवाही की सूचना थानाध्यक्षों ने वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा को दी।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष विश्वविद्यालय, थानाध्यक्ष रैयाम एवं बहादुरपुर की रिपोर्ट के आधार पर अनुशासनहीनता का संज्ञान लेते हुए विविसपु -13 (दरभंगा) की उक्त सभी महिला सिपाहियों — कंचन कुमारी, सुष्मिता कुमारी, संगीता कुमारी, बाबुल कुमारी, श्वेता, कोमल कुमारी, नीतू कुमारी एवं ममता कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने तथा उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई आरंभ करने का एसएसपी ने आदेश दिया है।
बताया गया कि पर्व-त्योहारों में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनाती के बावजूद ड्यूटी से अनुपस्थित रहना गंभीर अनुशासनहीनता है। वरीय पुलिस अधीक्षक ने यह स्पष्ट किया है कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी कर्मियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।