राखी की डोर हुई कमजोर ,एक बच्चे की मौत तीन जख्मी ,स्थानीय लोंगों ने दिया एसडीओ को आवेदन ,कहा बस की रफ्तार हो धीमी।
राखी की डोर हुई कमजोर ,एक बच्चे की मौत तीन जख्मी ,स्थानीय लोंगों ने दिया एसडीओ को आवेदन ,कहा बस की रफ्तार हो धीमी।
बिरौल।
शिवनगरघाट-कुशेश्वरस्थान मुख्य मार्ग पर डुमरी गांव के निकट बस की चपेट में आने से एक बाइक पर पुरुष महिला समेत दो बच्चा बुरी तरह जख्मी हो गए। इनमें से स्व.भगवान लाल मुखिया के 6 वर्षीय पुत्र रितिक मुखिया की मौत घटना स्थल पर हो गया।जबकि बाइक चालक सुनील मुखिया 30 वर्ष,हीरा देवी तथा ऋद्धि कुमारी बुरी तरह जख्मी हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां स्थिति गंभीर होते देख चिकित्सक ने तीनों को डीएमसीएच रेफर कर दिया। इधर घटना से आक्रोशित लोगों ने बस को क्षतिग्रस्त करते हुए मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीओ संजीव कुमार कापर ने घटना स्थल पर पहुंच कर स्थानीय लोगों के सहयोग एवं काफी मशक्कत के बाद सड़क को जाम से मुक्त कराया। साथ ही बस को थाना ले जाने का निर्देश अपर थानाध्यक्ष आरती कुमारी को दिये। परिजनों के मुताबिक हीरा देवी अपने हीरा देवी अपने भतीजा, पुत्र,पुत्री के साथ बाइक से अपने मायके लदहो भाई को राखी बांधने गई थी। राखी बांधकर कर अपने घर घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के बेलबाड़ा गांव लौटने के क्रम में डुमरी विश्वकर्मा मंदिर के निकट विपरीत दिशा से आ रही जानकी ट्रेवल्स बस जो सहरसा के लिए जा रही थी उसके चपेट में आ गया। इधर इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने दरभंगा-कुशेश्वरस्थान व सहरसा जाने वाली सभी बसों की रफ्तार एवं बस में लगे जोड़दार हॉर्न की आवाज से सड़क पर चलने वाले बाइक व साइकिल सवार डर जाते हैं। जिससे दुर्घटना घट जाने की शिकायत लोगों ने एसडीओ से की। सड़क जाम को हटाने में पूर्व जिला पार्षद नित्यानंद मंडल, समाज सेवी दिलीप चौधरी,सरपंच शंभू चौधरी मुख्य रूप प्रशासन को सहयोग कर रहे थे।