प्रेक्षक रूही खान ने बैलेट पेपर व व्यय अनुश्रवण कोषांग का किया निरीक्षण, मतदान केंद्रों पर सुविधाओं का लिया जायजा
प्रेक्षक रूही खान ने बैलेट पेपर व व्यय अनुश्रवण कोषांग का किया निरीक्षण, मतदान केंद्रों पर सुविधाओं का लिया जायजा
प्रेक्षक रूही खान ने बैलेट पेपर व व्यय अनुश्रवण कोषांग का किया निरीक्षण, मतदान केंद्रों पर सुविधाओं का लिया जायजा
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र 87-जाले विधानसभा क्षेत्र की प्रेक्षक रूही खान ने आज बैलेट पेपर कोषांग एवं व्यय अनुश्रवण कोषांग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कोषांगों के कार्यप्रणाली की समीक्षा की और कई आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान व्यय अनुश्रवण कोषांग की नोडल पदाधिकारी ने बताया कि चेकपोस्ट/एसएसटी पर लगाए गए सीसीटीवी कवरेज के संबंध में उन्हें जानकारी नहीं है। इस पर प्रेक्षक महोदया ने असंतोष जताया और सटीक जानकारी रखने व निगरानी प्रणाली को दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
पोस्टल बैलेट पेपर कोषांग के नोडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि चुनाव कार्य में लगे कर्मियों, ड्राइवरों एवं अन्य कर्मियों का फॉर्म शीघ्र भरवाकर उन्हें पोस्टल बैलेट से मतदान सुनिश्चित कराया जाए।
इसके अलावा, दरभंगा-मुजफ्फरपुर सीमा से सटे चेकपोस्ट का भी निरीक्षण किया गया, जहां उन्होंने वाहनों की जांच व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान सिंहवाड़ा प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण किया गया।
प्रेक्षक रूही खान ने मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की जांच की और बीएलओ का नाम व मोबाइल नंबर बोर्ड पर स्पष्ट रूप से अंकित करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने पेयजल एवं शौचालय के साइनेज को सही स्थान पर लगाने के निर्देश भी दिए।