दरभंगा की जीविका दीदियाँ बनीं लोकतंत्र की प्रहरी, घर-घर जाकर जगा रहीं मतदान की चेतना।
दरभंगा की जीविका दीदियाँ बनीं लोकतंत्र की प्रहरी, घर-घर जाकर जगा रहीं मतदान की चेतना।
दरभंगा की जीविका दीदियाँ बनीं लोकतंत्र की प्रहरी, घर-घर जाकर जगा रहीं मतदान की चेतना।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर दरभंगा जिले में मतदाता जागरूकता अभियान पूरे जोश और उत्साह के साथ चलाया जा रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश पर जिले के सभी 18 प्रखंडों में जीविका दीदियाँ सक्रिय रूप से घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदान के महत्व से अवगत करा रही हैं, ताकि “हर मतदाता, हर वोट” का लक्ष्य पूर्ण रूप से हासिल किया जा सके।
बहादुरपुर प्रखंड के बूथ संख्या 303 क्षेत्र में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में डीपीएम डॉ. ऋचा गार्गी ने स्वयं भाग लेकर महिलाओं का मनोबल बढ़ाया और उन्हें लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान जीविका दीदियों ने गाँव-गाँव में रैली निकालकर “पहले मतदान, फिर जलपान”, “लोकतंत्र की शान – है मतदान” जैसे नारों से लोगों को जागरूक किया। उन्होंने लोकगीत, पोस्टर, रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता जैसे रचनात्मक माध्यमों से मतदान के महत्व को सरल और प्रभावी रूप में प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के दौरान सभी दीदियों ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे स्वयं मतदान करेंगी और अपने परिवार व समुदाय की हर महिला को मतदान केंद्र तक पहुँचने के लिए प्रेरित करेंगी। मतदान दिवस पर “घर-घर संपर्क अभियान” चलाने का भी संकल्प लिया गया ताकि कोई मतदाता मतदान से वंचित न रहे।
डीपीएम डॉ. ऋचा गार्गी ने कहा
“दरभंगा की जीविका दीदियाँ आज लोकतंत्र की सच्ची प्रहरी बन चुकी हैं। उनकी निष्ठा और सेवा भावना से गाँव-गाँव में लोकतांत्रिक चेतना फैल रही है।”
वहीं बीपीएम सुकेश कुमार ने कहा कि
“मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है। जीविका दीदियों के प्रयास से निश्चित रूप से मतदान प्रतिशत में वृद्धि होगी।”
कार्यक्रम में प्रखंड स्तरीय कर्मियों और सैकड़ों महिलाओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।
सभी ने एक स्वर में कहा “हमारा वोट, हमारी ताकत ,हर हाल में करेंगे मतदान।”