विधानसभा चुनाव को लेकर प्रेक्षक श्री दिवेगोंकार कौस्तुभ की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र (85) में चुनाव प्रेक्षक श्री दिवेगोंकार कौस्तुभ की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में निर्वाचन क्षेत्र के सभी मान्यता प्राप्त एवं निर्दलीय प्रत्याशी उपस्थित रहे। इस दौरान आदर्श आचार संहिता के पालन, चुनाव प्रचार के दिशा-निर्देशों, सिंगल विंडो सिस्टम की सुविधा और निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित अन्य प्रावधानों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

प्रेक्षक महोदय ने सभी प्रत्याशियों को आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि सिंगल विंडो व्यवस्था के तहत प्रत्याशियों को जुलूस, रैली, ध्वनि विस्तारक यंत्र, वाहनों के उपयोग आदि के लिए एकीकृत सुविधा उपलब्ध कराई गई है, ताकि आवश्यक अनुमतियाँ समय पर प्राप्त की जा सकें।

बैठक में निर्वाची पदाधिकारी राकेश कुमार, अपर समाहर्ता, सहायक निर्वाची पदाधिकारी तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशी उपस्थित रहे।