मुजफ्फरपुर में नीतीश कुमार ने किया सभा, शुरू किया चुनावी अभियान, मीनापुर और कांटी में की दो जनसभाएं
मुजफ्फरपुर में नीतीश कुमार ने किया सभा, शुरू किया चुनावी अभियान, मीनापुर और कांटी में की दो जनसभाएं
मुजफ्फरपुर में नीतीश कुमार ने किया सभा, शुरू किया चुनावी अभियान, मीनापुर और कांटी में की दो जनसभाएं
दस्तक 7मीडिया ,दीपक कुमार। गायघाट
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को अपने चुनाव प्रचार अभियान की औपचारिक शुरुआत कर दी है. उन्होंने उत्तर बिहार के राजनीतिक रूप से अहम जिले मुजफ्फरपुर से इस अभियान की शुरुआत की. मुख्यमंत्री सुबह हेलीकॉप्टर से मीनापुर पहुंचे, जहां हाई स्कूल मैदान में आयोजित चुनावी सभा में उन्होंने जनता को संबोधित किया.
उन्होंने मुजफ्फरपुर के मीनापुर और कांटी में दो जनसभाओं को संबोधित किया. इन सभाओं में मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और जनता से एनडीए प्रत्याशियों को समर्थन देने की अपील की.
मीनापुर की सभा में मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कहा कि पिछले वर्षों में राज्य में शिक्षा, सड़क, बिजली, और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बड़े बदलाव हुए हैं. उन्होंने जनता से अपील की कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशियों को भारी मतों से जीत दिलाएं, ताकि बिहार में विकास की रफ्तार जारी रहे. सभा में जदयू, भाजपा, और हम पार्टी के कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.
साथ ही उन्होंने मीनापुर विधानसभा के एनडीए समर्थित जद (यू) प्रत्याशी अजय कुमार और औराई विधानसभा के एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रमा निषाद के समर्थन में वोट करने की अपील की।
इस दौरान जद (यू) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद संजय कुमार झा , सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ राजभूषण चौधरी निषाद सहित एनडीए के घटक दलों के अन्य पदाधिकारी और भारी संख्या में जनता मौजूद रही।