मधुबनी सांसद समाज में नफरत फैलाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं : फातमी
मधुबनी सांसद समाज में नफरत फैलाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं : फातमी
मधुबनी सांसद समाज में नफरत फैलाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं : फातमी
दस्तक 7मीडिया ,सिंहबाड़ा/
महागठबंधन के स्टार प्रचारक सह राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अली अशरफ फातमी ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मधुबनी के सांसद विकास कार्यों की अनदेखी कर समाज में नफरत और द्वेष की राजनीति फैला रहे हैं।
वे मंगलवार को सिमरी में राजद के चुनावी कार्यालय का शुभारंभ कर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। फातमी ने कहा कि एनडीए सरकार का “सबका साथ, सबका विकास” का नारा अब पूरी तरह खोखला साबित हो चुका है। जनता केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों से ऊब चुकी है और अब न्याय के साथ विकास की उम्मीद में इंडिया गठबंधन के साथ खड़ी है।
पूर्व विधायक सह राजद प्रत्याशी डॉ. फराज फातमी ने कहा कि जनता जिस आत्मविश्वास के साथ उनका समर्थन कर रही है, वह उनके विजयी होने का स्पष्ट संकेत है। उन्होंने कहा कि राजद, कांग्रेस, वामदल, माले, वीआईपी और समाजवादी पार्टी की एकजुटता इंडिया गठबंधन की मजबूती का प्रतीक है। जनता का समर्थन ही हमारी असली ताकत है।
कार्यक्रम में राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव अमजद अब्बास, प्रखंड राजद अध्यक्ष अनिल सिंह, अबग कलाम, कांग्रेस अध्यक्ष रेयाज अहमद डेजी, माले सचिव सुरेंद्र पासवान, अमरनाथ यादव, महेश दुबे, अविनाश ठाकुर मंटू, दिलीप भगत, मुकेश यादव, अमरेंद्र यादव, राहुल झा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे।