कुशेश्वरस्थान में सरकारी शिक्षक बने चुनावी प्रचारक, एनडीए उम्मीदवार के लिए मांग रहे वोट ,आचार संहिता की खुलेआम धज्जियां उड़ाने का आरोप”

दस्तक 7/प्रशांत कुमार/कुशेश्वरस्थान।

“सइयां भइल कोतवाल, अब डर काहे का” इस गाने का मायने  इन दिनों असल जिंदगी में भी देखा जा रहा है। ताजा मामला कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड का है। जहां बिहार सरकार के दो सरकारी शिक्षक बिना किसी खौफ के चुनावी मैदान में उम्मीदवार के लिए वोट मांग रहे है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुशेश्वरस्थान विधानसभा में एनडीए ने पूर्व मंत्री डॉ0 अशोक कुमार राम के पुत्र अतिरेक कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है। जो इन दिनों क्षेत्र में लोगों से जनसंपर्क कर रहे है। इसी दौरान एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड अंतर्गत केवटगामा पंचायत के माध्यमिक विद्यालय केवटगामा के सहायक शिक्षक लखींद्र राम और भिंडुआ पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय पकड़िया के सहायक शिक्षक मदन राय उम्मीदवार अतिरेक कुमार के लिए वोट मांग रहे है।

फोटो वायरल होने के बाद से क्षेत्र में इस सरकारी शिक्षक को लेकर तरह तरह की चर्चाएं होने लगी है। लोग बताते है कि इस सरकार में दबंगई कितना चरम पर है ये इस तस्वीर से स्पष्ट हो रहा है। यहां तो वहीं बात लागू हो रही है साइयां भइल कोतवाल अब डर काहे का। वहीं जानकार सूत्र बताते है कि कुशेश्वरस्थान में कुछ ऐसे सरकारी शिक्षक हैं जिसे पढ़ाने लिखाने में कोई दिलचस्पी नहीं रहता वे सिर्फ नेतागिरी करते है और सरकार का पैसा खाते है।

जब इस तरह के शिक्षक समाज में रहेंगे तो बच्चे के भविष्य का क्या होगा। वहीं स्थानीय लोग बड़े अधिकारी और चुनाव आयोग से ऐसे शिक्षकों पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे है।