घनश्यामपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता, मोटरसाइकिल चोर 24 घंटे में गिरफ्तार, चोरी की बाइक भी बरामद,एक और अभियुक्त गिरफ्तार

दस्तक7मिडिया, गौड़ा बौराम, दरभंगा।
घनश्यामपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीते कल दर्ज हुई मोटरसाइकिल चोरी की घटना के महज 24 घंटे के भीतर ही न सिर्फ चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई, बल्कि चोर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।जानकारी के अनुसार, घनश्यामपुर थाना में दिनांक 20/10/25 को कांड संख्या 363/25 के तहत मोटरसाइकिल चोरी के संदर्भ में एक मामला दर्ज किया गया था। घटना को गंभीरता से लेते हुए, थानाध्यक्ष आलोक कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने त्वरित कार्रवाई शुरू की।
गुप्तचरों से मिली सटीक सूचना के आधार पर, पुलिस टीम ने देर रात छापेमारी की। छापेमारी के दौरान, पुलिस ने चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ ही आरोपी बमबम कुमार झा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। बमबम कुमार झा, यमुना प्रसाद झा के पुत्र हैं और घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के ही निवासी हैं।
घनश्यामपुर पुलिस की इस त्वरित और सफल कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने काफी सराहना की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। वहीं दूसरी ओर घनश्यामपुर पुलिस ने थाना कांड संख्या 362/25 के नामजद अभियुक्त जट्टा शंकर यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किया गया अभियुक्त नीमा गांव का रहने वाला है। जिसकी तलाश पुलिस को थी।