तुलिप येलो में पहली सौहार्दपूर्ण दीपावली त्यौहार संपन्न, लोगों ने पारंपरिक परिधान धारण कर एक-दूसरे को दीपावली की दी शुभकामनाएं

दस्तक7मिडिया, ईं आरके जायसवाल, गुरुग्राम।

गुरुग्राम स्थित तुलिप येलो सोसाइटी में इस वर्ष पहली बार दीपावली का उत्सव सौहार्द और उमंग के साथ मनाया गया। दीपों की रोशनी, सजे द्वार और रंगोली की खूबसूरती के बीच निवासियों ने पारंपरिक परिधान धारण कर एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान सभी परिवारों ने एकजुट होकर दीप प्रज्ज्वलन किया और बच्चों ने ग्रीन आतिशबाज़ी का आनंद लिया। सोसाइटी परिसर में खुशियों का माहौल था जहाँ सभी निवासियों ने मिलकर मिठाइयाँ बांटी और दीपावली के पावन पर्व को एक यादगार अनुभव बनाया। इस अवसर पर निवासियों ने कहा कि इस तरह के उत्सव आपसी एकता, प्रेम, सौहार्द और पड़ोसी संबंधों को मजबूत करते हैं। तुलिप येलो की यह सामूहिक दीपावली न केवल रोशनी का पर्व थी बल्कि एकता और समुदाय भावना का प्रतीक भी बनी।