विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रेक्षक रूही खान का औचक निरीक्षण, मीडिया निगरानी को बनाया जाएगा और प्रभावी।
विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रेक्षक रूही खान का औचक निरीक्षण, मीडिया निगरानी को बनाया जाएगा और प्रभावी।
विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रेक्षक रूही खान का औचक निरीक्षण, मीडिया निगरानी को बनाया जाएगा और प्रभावी।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर आज 87-जाले विधानसभा क्षेत्र की प्रेक्षक रूही खान ने समाहरणालय परिसर स्थित विभिन्न निर्वाचन संबंधित कोषांगों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में उन्होंने सर्वप्रथम मीडिया कोषांग, पोस्टल बैलेट कोषांग सहित कई अन्य कोषांगों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मीडिया कोषांग के नोडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि टेलीविजन में रिकॉर्डिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि मीडिया निगरानी प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
प्रेक्षक रूही खान ने विशेष रूप से पेड न्यूज और सोशल मीडिया की निगरानी पर जोर दिया। उन्होंने कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्याशियों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रचारित सामग्री पर निरंतर कड़ी नजर रखी जाए और पेड न्यूज की पहचान में कोई चूक न हो।
उन्होंने मीडिया कोषांग में उपलब्ध प्रेस कतरनों का अवलोकन भी किया और यह जानकारी ली कि प्रमुख हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू समाचार पत्रों का प्रतिदिन अवलोकन कर पेड न्यूज की पहचान सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही, समाचार पत्रों में प्रकाशित राजनीतिक विज्ञापनों के खर्च की विवरणी प्रतिदिन व्यय कोषांग को भेजे जाने की व्यवस्था की भी समीक्षा की।
प्रेक्षक महोदया ने बताया कि वह 22 से 25 अक्टूबर 2025 तक 87-जाले विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण करेंगी। इस दौरान राजनीतिक दल, अभ्यर्थी या आम जनता शिकायत दर्ज करा सकते हैं। संपर्क के लिए मोबाइल नंबर 8292621532 जारी किया गया है।
निरीक्षण के दौरान प्रेक्षक महोदया ने नोडल पदाधिकारी मीडिया कोषांग सह जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
इस अवसर पर उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।