विधानसभा चुनाव को लेकर प्रेक्षक अविनाश कोनडिबा ढाकने ने मीडिया कोषांग का किया निरीक्षण, पेड न्यूज व सोशल मीडिया पर सख्त निगरानी के निर्देश

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र नियुक्त 78-कुशेश्वरस्थान (अ.जा) विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक अविनाश कोनडिबा ढाकने ने आज जिला जनसम्पर्क कार्यालय परिसर स्थित मीडिया कोषांग का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने टीवी पर प्रसारित हो रहे विभिन्न न्यूज़ चैनलों की मॉनिटरिंग की जानकारी ली और पेड न्यूज व सोशल मीडिया गतिविधियों पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।
उन्होंने उपस्थित कर्मियों से न्यूज अवलोकन की प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की और स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्याशियों द्वारा सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से प्रसारित प्रचार सामग्री पर निरंतर कड़ी नजर रखी जाए ताकि आदर्श आचार संहिता का पूर्ण पालन सुनिश्चित हो सके।
मीडिया कोषांग में प्रमुख हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू समाचार पत्रों का नियमित अवलोकन किया जा रहा है, जिससे पेड न्यूज की पहचान की जा सके। समाचार पत्रों में प्रकाशित राजनीतिक विज्ञापनों के खर्च का विवरण प्रतिदिन व्यय कोषांग को भेजने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।
इस अवसर पर मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी (एमसीएमसी), मीडिया कोषांग तथा पेड न्यूज निगरानी से संबंधित कार्यों की गहन समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान प्रेक्षक महोदय ने नोडल पदाधिकारी मीडिया कोषांग-सह- जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री सत्येंद्र प्रसाद को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर उप निदेशक जनसंपर्क श्री सत्येंद्र प्रसाद सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।