दरभंगा पुलिस अलर्ट मोड में : दीपावली, लक्ष्मी पूजा और चुनाव को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया विधि-व्यवस्था का निरीक्षण
दरभंगा पुलिस अलर्ट मोड में : दीपावली, लक्ष्मी पूजा और चुनाव को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया विधि-व्यवस्था का निरीक्षण
दरभंगा पुलिस अलर्ट मोड में : दीपावली, लक्ष्मी पूजा और चुनाव को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया विधि-व्यवस्था का निरीक्षण
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
दीपावली एवं लक्ष्मी पूजा को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के द्वारा जिला के शहरी क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा ने भी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों का निरीक्षण कर विधि-व्यवस्था की समीक्षा की तथा दीपावली, छठ पूजा एवं आगामी विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
विधानसभा चुनाव व त्योहारी सीजन को देखते हुए पतोर, कमतौल और मनिगाछी थाना क्षेत्रों में CAPF एवं स्थानीय पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया गया, ताकि आम जनता में सुरक्षा का भाव बना रहे।
दरभंगा पुलिस ने अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, सेवन एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान भी चलाया। आसूचना के आधार पर घनश्यामपुर थाना एवं CAPF द्वारा ग्राम नीमा से 7.5 लीटर विदेशी शराब, तथा मब्बी थाना द्वारा ग्राम शीशो पूर्वी से 26.640 लीटर विदेशी शराब जप्त की गई।
इसके अतिरिक्त, घनश्यामपुर थाना कांड संख्या 301/25 के प्राथमिक अभियुक्त राजेश कुमार यादव (पिता- अमलेश कुमार यादव, ग्राम- तरवारा, थाना- जमालपुर) को भी दरभंगा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
दरभंगा पुलिस की यह कार्रवाई त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण के प्रति उनकी तत्परता को दर्शाती है।