धनतेरस और दिवाली पर लहेरियासराय थाना पुलिस की बेहतरीन पुलिसिंग, लोगों ने की जमकर तारीफ़
धनतेरस और दिवाली पर लहेरियासराय थाना पुलिस की बेहतरीन पुलिसिंग, लोगों ने की जमकर तारीफ़
धनतेरस और दिवाली पर लहेरियासराय थाना पुलिस की बेहतरीन पुलिसिंग, लोगों ने की जमकर तारीफ़
दस्तक 7मीडिया ,गुड्डू राज
धनतेरस और दिवाली के अवसर पर लहेरियासराय थाना पुलिस की सक्रियता और चुस्त व्यवस्था की चारों ओर प्रशंसा हो रही है। शहरवासियों ने कहा कि इस बार पुलिस की मौजूदगी ने त्योहार को और भी सुरक्षित और शांतिपूर्ण बना दिया।
गुदड़ी बाज़ार, टॉवर चौक, लहेरियासराय स्टेशन रोड, और कोर्ट कैंपस इलाके से लेकर सभी प्रमुख बाजारों में पुलिस बल की प्रभावी तैनाती रही। महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी से भी खरीदारी करने आई महिलाओं में सुरक्षा की भावना देखने को मिली।
थाना अध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में लगातार गश्ती दलों ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में चौकसी बढ़ाई। किसी भी तरह की अफरातफरी या संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए पुलिस कर्मी लगातार पेट्रोलिंग करते रहे।
स्थानीय दुकानदारों और आम नागरिकों ने बताया कि पुलिस का व्यवहार मित्रवत रहा और ट्रैफिक व्यवस्था भी सुचारु रही। इससे लोगों ने शांति और सुरक्षित माहौल में खरीदारी की और त्योहार का आनंद उठाया।
लोगों ने कहा कि“इस बार त्योहार पर लहेरियासराय पुलिस की सजगता काबिले तारीफ़ रही। हर जगह पुलिस मौजूद रही, जिससे सुरक्षा का एहसास हुआ।”
कुल मिलाकर, लहेरियासराय थाना पुलिस की चुस्त और संवेदनशील तैनाती से धनतेरस और दिवाली का त्योहार शांति व सौहार्द के माहौल में संपन्न हुआ।
दीपावली की धूम, बिरौल अनुमंडल के बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, हाइड्रो पटाखों की बिक्री अधिक
दीपावली से छठ तक ताश-सट्टे का जाल बिछा, परंपरा की आड़ में फल-फूल रहा अवैध जुआ ,कानून और प्रशासनिक सख्ती पर उठे सवाल,चुनिंदा जगहों पर शहर से लेकर गांव तक होता हें खेल ,एक नंबरी लॉटरी की बल्ले बल्ले।