दीपावली की धूम, बिरौल अनुमंडल के बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, हाइड्रो पटाखों की बिक्री अधिक
दीपावली की धूम, बिरौल अनुमंडल के बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, हाइड्रो पटाखों की बिक्री अधिक
दीपावली की धूम, बिरौल अनुमंडल के बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, हाइड्रो पटाखों की बिक्री अधिक
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
प्रकाश पर्व दीपावली को लेकर दरभंगा जिले के बिरौल अनुमंडल के प्रमुख बाजारों में रौनक अपने चरम पर है। अनुमंडल के सुपौल बाजार, कुशेश्वरस्थान और पाली समेत विभिन्न छोटे-बड़े ग्रामीण बाजारों में पर्व की खरीदारी के लिए बनाई गई अस्थायी दुकानों पर अब खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ने लगी है।
इन बाजारों में खास तौर पर लक्ष्मी-गणेश की आकर्षक मूर्तियों की दुकानें सजी हुई हैं, जहां श्रद्धालु अपनी पसंद की प्रतिमाएं लेने पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही, पूजा-सामग्री, मिट्टी के दीये, रंग-बिरंगे झालर और सजावटी सामानों की बिक्री भी जोर पकड़ चुकी है।
बच्चों से लेकर बड़ों तक में सबसे ज्यादा उत्साह आतिशबाजी को लेकर देखा जा रहा है। पटाखों और विभिन्न प्रकार के बमों की दुकानों पर ग्राहकों की कतारें लगनी शुरू हो गई हैं। लोग इस पारंपरिक पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं, जिससे इन बाजारों का माहौल पूरी तरह से उत्सवमय हो गया है।
बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके और लोग शांतिपूर्ण तरीके से पर्व की खुशियां मना सकें। बिरौल अनुमंडल के इन बाजारों में देर रात तक खरीदारी का सिलसिला जारी रहा। वहीं बाजारों में हाइड्रो पटाखों की दुकान की संख्या अधिक होने के बावजूद अग्नि शमन विभाग की ओर से किसी तरह के सुरक्षा व्यवस्था या चहलकदमी नहीं देखी गई।