बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल आयोजन हेतु अर्धसैनिक बल कोषांग के साथ हुई बैठक

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के उद्देश्य से आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी  कौशल कुमार की अध्यक्षता में अर्धसैनिक बल कोषांग के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक  जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी सहित अन्य वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में अर्धसैनिक बलों की तैनाती, उनके आवासन एवं अन्य मूलभूत आवश्यकताओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कौशल कुमार ने निर्देश दिया कि अर्धसैनिक बलों के ठहराव हेतु सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएँ — स्वच्छ पेयजल, शौचालय, विद्युत, चिकित्सा सुविधा तथा पर्याप्त सुरक्षा — समय पर उपलब्ध कराई जाएँ, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने संबंधित कोषांग के पदाधिकारियों को शीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया तथा समन्वय स्थापित कर सभी तैयारियाँ निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने पर बल दिया।