दरभंगा पुलिस की  कार्रवाई :अवैध चुलाई शराब पर छापेमारी, वांछित अभियुक्तों के घर इश्तिहार चिपकाया गया

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

जिले के केवटी, फेकला एवं सिमरी थाना क्षेत्रों में आज पुलिस ने अवैध चुलाई शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान संबंधित थाना पुलिस बल एवं CAPF की टीम ने संयुक्त रूप से छापामारी करते हुए विभिन्न स्थानों से गुड़की सहित अर्धनिर्मित चुलाई शराब बरामद की और उसे नष्ट किया।

वहीं, वाजितपुर थाना पुलिस ने थाना कांड संख्या-57/25 से संबंधित अभियुक्त 1. साजदा खान, पति चमन खान तथा 2. जियाउर रहमान खान, पिता हबीबुल खान (दोनों निवासी–तरियाती, थाना–वाजितपुर, जिला–दरभंगा) के घर पर न्यायालय के आदेशानुसार विधिवत इश्तिहार चिपकाया।