दीपावली पर शांति बनाए रखने को वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया शहर का औचक निरीक्षण
दीपावली पर शांति बनाए रखने को वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया शहर का औचक निरीक्षण
दीपावली पर शांति बनाए रखने को वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया शहर का औचक निरीक्षण
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
दीपावली पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा रविवार को शहरी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में उन्होंने विधि-व्यवस्था एवं ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसएसपी ने अधिकारियों को वाहन चेकिंग में सतर्कता बरतने, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में विशेष चौकसी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि है और पुलिस बल हर स्तर पर सतर्क एवं मुस्तैद रहे, ताकि दीपावली का पर्व शांति, सुरक्षा और सौहार्द के वातावरण में मनाया जा सके।