दरभंगा में 49 जब्त वाहनों की नीलामी से 20.97 लाख की राजस्व प्राप्ति
दरभंगा में 49 जब्त वाहनों की नीलामी से 20.97 लाख की राजस्व प्राप्ति
दरभंगा में 49 जब्त वाहनों की नीलामी से 20.97 लाख की राजस्व प्राप्ति
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
जिला पदाधिकारी दरभंगा के आदेशानुसार 18 अक्तूबर 2025 को मद्यनिषेध विभाग और पुलिस विभाग द्वारा जप्त तथा समाहर्ता न्यायालय, दरभंगा से अधिहरित वाहनों की नीलामी की गई। सहायक आयुक्त मद्य निषेध, दरभंगा श्री प्रदीप कुमार ने बताया कि नीलामी समिति द्वारा कुल 49 वाहनों की नीलामी संपन्न कराई गई, जिनमें 16 सामान्य वाहन और 33 कबाड़ वाहन शामिल थे। इस नीलामी से कुल 20.97 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।
सहायक आयुक्त ने बताया कि बिहार राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू है तथा शराब का क्रय, विक्रय, परिवहन एवं भंडारण बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2016 (यथासंशोधित) के तहत दंडनीय अपराध है।
प्रेक्षक रूही खान ने किया डिस्पैच सेंटर, स्ट्रांग रूम व सामग्री कोषांग का निरीक्षण, दिए कई निर्देश
हर मतदाता, हर वोट” के लक्ष्य की ओर— जीविका दीदियाँ बनीं लोकतंत्र की सशक्त आवाज़, हायाघाट में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में उमड़ा जनउत्साह, महिलाओं ने लिया शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प।