प्रेक्षक रूही खान ने किया डिस्पैच सेंटर, स्ट्रांग रूम व सामग्री कोषांग का निरीक्षण, दिए कई निर्देश
प्रेक्षक रूही खान ने किया डिस्पैच सेंटर, स्ट्रांग रूम व सामग्री कोषांग का निरीक्षण, दिए कई निर्देश
प्रेक्षक रूही खान ने किया डिस्पैच सेंटर, स्ट्रांग रूम व सामग्री कोषांग का निरीक्षण, दिए कई निर्देश
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र 87-जाले विधानसभा क्षेत्र की प्रेक्षक रूही खान ने दरभंगा में डिस्पैच सेंटर, स्ट्रांग रूम एवं सामग्री कोषांग का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ निर्वाची पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त स्वप्निल मौजूद थे।
निरीक्षण के क्रम में प्रेक्षक ने दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित डिस्पैच सेंटर के ग्राउंड फ्लोर पर कंट्रोल रूम बनाने का निर्देश दिया। साथ ही पोलिंग पार्टियों के लिए आवश्यकतानुसार पार्किंग स्थल सुनिश्चित करने, सभी स्थानों पर पर्याप्त साइनेज लगाने, शौचालय व पेयजल की समुचित व्यवस्था करने तथा सुधा काउंटर चालू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियाँ निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के अनुरूप पूरी की जाएं।
बाजार समिति स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करते हुए उन्होंने सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने, आसपास की गंदगी को दूर कराने, वेंटिलेटर व छोटे कमरों को बंद करने, काउंटिंग हॉल की जालियों को पेंट कराने तथा वीवीपैट के लिए निर्धारित क्षेत्र तय करने संबंधी निर्देश दिए।
श्री मति खान ने सामग्री कोषांग स्थल ऑडिटोरियम का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि उनके द्वारा आवंटित सभी वाहनों के चालकों एवं सहयोगी कर्मियों का डेटाबेस शीघ्र तैयार करें।