गायघाट में जदयू प्रत्याशी का जनसंपर्क अभियान: गांवों में जनता का लिया आशीर्वाद, कहा- नीतीश के नेतृत्व में नई दिशा देंगे

दीपक कुमार। गायघाट

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू के प्रत्याशी कोमल सिंह ने रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने दर्जनों गांवों का दौरा किया, जनता से सीधे संवाद स्थापित किया और समर्थन व आशीर्वाद प्राप्त किया। मौके पर बड़ी संख्या में समर्थक भी मौजूद थे।