इंडिया मेडिसिन दुकान से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद, दुकानदार हिरासत में लेकर छोड़ा गया,ड्रग इंस्पेक्टर ने दुकान में नोटिस चपकाते हुये कर दिया सील।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरानी मुंसिफ मोहल्ला में शनिवार रात पुलिस की डायल  112 टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इंडिया मेडिसिन नामक दवा दुकान से भारी मात्रा में प्रतिबंधित और नशीली दवाएं बरामद की हैं। यह दुकान लंबे समय से पुलिस की निगरानी में थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अचानक छापा मारा।

सूत्रों के अनुसार, डायल 112 की टीम मोटरसाइकिल से पहुंची और मौके पर मौजूद दुकानदार उमेश साह को हिरासत में लेकर दुकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद हुईं, जिन्हें मौके पर ही जब्त कर लिया गया।

हालांकि, उमेश साह को कुछ देर बाद पुलिस ने छोड़ दिया। इस पर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब दुकान से नशे की दवाएं मिली हैं, तो दुकानदार को क्यों छोड़ा गया?

इस बीच, पुलिस के साथ ड्रग इंस्पेक्टर  ने दुकान को सील कर दिया है और जब्त दवाओं को कोतवाली थाना में सबूत के रूप में छोड़ दिया है। वहीं, सूत्रों का कहना है कि कुछ प्रभावशाली लोग इस मामले में पैरवी में जुटे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर दुकान से नशीले पदार्थ मिले हैं, तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। अब सबकी नजर पुलिस की अगली कार्रवाई और जांच की दिशा पर टिकी है।

थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि ड्रग इंस्पेक्टर को सूचना देकर बुलाया गया ,उन्होंने दवा की जांच की हें इसके बाद ड्रग इंस्पेक्टर ने दुकान को सील कर दिया हें और कुछ समय देकर दुकानदार को कागजात दिखाने को कहा गया हें।दुकान पर नोटिस भी चपकाया गया हें।