दरभंगा /संजय कुमार राय
हायाघाट थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव मे 29अगस्त की रात कुछ बदमाशों ने पीकअप गाड़ी से जा रहें औलियाबाद निवासी भगलु पासवान के पुत्र शिव कुमार से बिलासपुर गांव के पास कुछ बदमाशों ने नगदी व मोबाईल लूट लिया था।इस लूट के मामले मे हायाघाट पुलिस ने मामले का पर्दाफाश कर दिया हैं।
नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार झा ने दी जानकारी
नगर पुलिस अधीक्षक ने इस बाबत जानकारी देते हुये कहा कि घटना के तुरंत बाद हायाघाट की पुलिस ने इस घटना मे शामिल चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया हैं।
चार अपराधी गिरफ्तार
गिरफ्तार अपराधियों मे समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोयलाकुंड निवासी रणधीर कुमार सिंह के पुत्र बलवंत कुमार ,शैलेन्द्र सिंह के पुत्र सौरभ कुमार सिंह ,ललन सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार सिंह एवं राघवेंद्र कुमार सिंह के पुत्र सुजीत कुमार सिंह हैं।
पिस्टल ,एक जिंदा कारतूस समेत लूटा गया नगदी और मोवाइल बरामद
नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार झा ने कहा कि इन अपराधियों के पास से एक पिस्टल ,एक जिंदा कारतूस ,वादी शिव कुमार एवं मों शहादत की लूटी हुई मोबाईल एवं उसमें लगा दो सिम ,13सौ रुपये नगद ,एवं मोबाईल फोन चार ,सिम के साथ बरामद किया गया हैं।
दो मामले हुये दर्ज
उन्होंने कहा कि लूट के क्रम की शिकायत पर एक मामला (130/23)और हथियार समेत लूट की बरामदगी की लेकर एक अन्य यानि दो मामले (131/23)दर्ज किये गये हैं।
छापेमारी दल मे शामिल पुलिसकर्मी
छापेमारी दल मे पुअनि संजय कुमार सिंह ,सअनि हरिशंकर हरिजन ,पुअनि जीता कुमारी ,पीटीसी सुधीर कुमार के अलावे थाना के गार्ड थे।
घटना करीब ग्यारह बजे रात की हैं। जब इन अपराधियों ने पीक अप चालक शिव कुमार को बिलासपुर कटानी के पास रोका और उससे मोबाईल और ग्यारह सौ रुपया लूटकर फरार हो गया। शिव कुमार ने इस बात की शिकायत थाने मे की। थाना पुलिस ने इनका पीछा करते हुये फ्रेंड जोन होटल पहुंच गये और चारों अपराधियों को धर दबोचा।

