दरभंगा/विधि संवाददाता :

बारएसोसियेशन भवन में अधिवक्ताओं ने गुरुवार को फौजदारी मामले के मूर्धन्य अधिवक्ता रहे स्वर्गीय जयानंद झा के पांचवीं पुण्यतिथि पर उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि निवेदित किया ।श्रद्धांजलि सभा का आयोजन अधिवक्ता अमरेन्द्र नारायण झा, दीनबंधु झा, मुरारी झा, संतोष झा ने संयुक्त रूप से किया था।आयोजकों ने कहा कि वे सभी अपने गुरुदेव जया बाबू से ही वकालत का ज्ञान पाये हैं। उनका निधन हरिद्वार में हो गया था। बार एसोसिएशन दरभंगा का अध्यक्ष रविशंकर प्रसाद, वरीय वकील कैलाश चंद्र लाभ, चंद्रधर मल्लिक, राजीव रंजन ठाकुर, अरुण कुमार चौधरी, जावेद आलम, रमणजी चौधरी, शिवशंकर झा, श्याम कुमार झा, चंद्रकांत सिंह, उदय लाल देव समेत दर्जनों वकीलों ने स्वर्गीय जयानंद झा जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि किया ।उनके पुत्र प्रदीप कुमार झा उर्फ मोहन जी, संतोष कुमार झा, संजीत कुमार झा उर्फ शीतल स्वर्गीय झा के समृद्ध विधि पुस्तकालय को सम्हाल कर रखे हैं। अधिवक्ता शीतल अपने पिता के विधि पुस्तकालय से वकिलों को लाभान्वित कराते हैं।